ग्रेटर नोएडा में भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय बैठक, धर्मपाल सिंह ने भरी जीत की हुंकार

मेघा राजपूत संवादाता, टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (13/08/2025): नोएडा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम क्षेत्रीय बैठक 13 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा स्थित रेड कार्पेट होटल में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) ‘भाईसाहब’ ने उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक की शुरुआत में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, और बूथ स्तर पर सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

चर्चा के दौरान धर्मपाल सिंह ने यह तय किया गया कि आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ समितियों को और सक्रिय किया जाएगा, जनसंपर्क अभियानों को गाँव-गाँव तक पहुँचाया जाएगा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुँचाने पर विशेष जोर रहेगा।

धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन के कार्य को व्यक्तिगत लाभ या पद की चाह से ऊपर रखकर पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाया जाए।

पश्चिम क्षेत्र के 19 ज़िलों से जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष और क्षेत्रीय टीम के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में इस बैठक में पहुँचे। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय की।

बैठक के समापन पर सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि आगामी चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाई जाएगी और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।