नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल: साइबर क्राइम थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (07/11/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के मामले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। विभागीय नियमों की अनदेखी और वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए दबिश के लिए पुलिस टीम रवाना करने के मामले में साइबर क्राइम थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा, सब-इंस्पेक्टर विकास और हेड कांस्टेबल विनय कुमार व कमल शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए बिना ही दबिश देने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी थी। जबकि नियमानुसार इस तरह की कार्रवाई से पहले संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देना अनिवार्य है।

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया। प्रारंभिक जांच में कार्यप्रणाली में लापरवाही और विभागीय नियमों की अनदेखी सामने आने पर थाना प्रभारी सहित चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

वहीं, निलंबन के बाद साइबर क्राइम थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह फेज-3 और सेक्टर-49 थानों के प्रभारियों को उनके पदों से हटा चुकी हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को पुलिस विभाग में अनुशासन सुनिश्चित करने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।