Noida News (07/11/2026): नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई हैं। त्योहार के दौरान पटाखों से झुलसने या किसी अन्य दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को तत्काल इलाज मिल सके, इसके लिए अस्पताल में 15 बेड आरक्षित किए गए हैं।
पटाखों और दीयों से जलने वाले मरीजों के उपचार के लिए आईसीयू-3 में आठ बेड का विशेष बर्न वार्ड तैयार किया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े।
त्योहार के दौरान डॉक्टरों को 24 घंटे ऑन कॉल रहने के निर्देश दिए गए हैं। सर्जरी विभाग के डॉ. राजेंद्र कुमार को 24 घंटे चिकित्सकीय सलाह और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फिजिशियन, नेत्र रोग, ईएनटी, हड्डी रोग और चर्म रोग विशेषज्ञों को भी जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल की इमरजेंसी और आईसीयू की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को त्योहार के दौरान मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।