बादलपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन, विधायक तेजपाल नागर ने ग्रामीणों से किया संवाद

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 मई 2025): दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्राम बादलपुर में सड़क, नाली, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गांव वासियों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

विधायक दादरी तेजपाल नागर ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये सभी कार्य ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे और गांव के समग्र विकास में सहायक होंगे। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कहा कि जनता की बातों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सब संभव हो सका है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जन-कल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के कारण।

विधायक तेजपाल नागर ने भरोसा जताया कि “हर गांव, हर गली और हर व्यक्ति विकास से जुड़े”—इस संकल्प के साथ क्षेत्र को ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “आपका सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को एक आदर्श क्षेत्र बनाएंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।