दादरी में महिला सशक्तिकरण दौड़ का आयोजन, विधायक तेजपाल नागर सहित कई नेता हुए शामिल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (20 मई 2025): पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत दादरी स्थित मिहिरभोज बालिका डिग्री कॉलेज एवं मिहिरभोज बालिका इंटर कॉलेज में “महिला सशक्तिकरण दौड़” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक तेजपाल नागर ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, उनके उत्थान और समाज में उनकी सशक्त भूमिका को समर्पित रहा। दौड़ में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आत्मविश्वास व सामर्थ्य का परिचय दिया।
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्याग, तपस्या और न्यायप्रियता को नमन करते हुए, उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम सभी को नारी सशक्तिकरण के मार्ग पर सतत कार्यरत रहना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी अपने ट्वीट में इस आयोजन की सराहना करते हुए लिखा कि यह दौड़ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, आत्मबल और सामाजिक चेतना का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने विधायक नागर की उपस्थिति को छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और युवा बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।