नई दिल्ली (10 मई 2025): ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारतीय सेना की सख्त कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान अब आम नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बना रहा है। गुरुवार से सीमा पर तनाव और बढ़ गया है, जिसका असर शनिवार सुबह श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में भी देखा गया। नियंत्रण रेखा पर लगातार मुठभेड़ जारी है, और पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन सीमा से सटे गांवों में दहशत का माहौल है। बंकरों में छिपे लोग पल–पल की खबरों पर नजरें गड़ाए हुए हैं, जबकि पाक की ओर से हो रही अंधाधुंध गोलाबारी जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है।
शनिवार सुबह राजौरी, पुंछ और जम्मू जिलों में पाकिस्तानी सेना की भीषण गोलाबारी में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत पांच लोगों की जान चली गई। राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (ADC) राज कुमार थापा अपने सरकारी आवास पर मौजूद थे, तभी एक तोप का गोला सीधे उनके आवास पर आ गिरा। इस हमले में उनके दो कर्मचारी भी बुरी तरह घायल हुए। सभी को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल थापा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हमला न सिर्फ प्रशासनिक ढांचे पर हमला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पाकिस्तान अब बौखलाहट में हर सीमा पार कर रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।