कार्तिक गंगा मेले की सुरक्षा पर पुलिस अलर्ट, SP देहात ने किया देर रात निरीक्षण
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (23/11/2026): बुलंदशहर के अनूपशहर में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला-2026 को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रविवार रात करीब 10 बजे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव और स्थानीय पुलिस बल के साथ मेला परिसर तथा प्रमुख गंगा घाटों पर पैदल गश्त की। उन्होंने घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तैयारियों की समीक्षा की।
एसपी देहात ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्धारित यातायात डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा। इसके अलावा मेले में जेबकतरों, अराजक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।