पाकिस्तान ने खुद को भारत के साथ युद्ध में बताया, परमाणु नीति पर NCA की बैठक बुलाई
टेन न्यूज नेटवर्क
इस्लामाबाद (10 मई 2025): भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने खुद को भारत के साथ युद्ध की स्थिति में बताया है। इस गंभीर घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) की आपात बैठक बुलाई है। एनसीए वही संस्था है जो पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के उपयोग पर फैसला करती है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में परमाणु हमले की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है कहां और कब इसका प्रयोग हो सकता है, इस पर रणनीतिक चर्चा चल रही है। पाकिस्तान के इस कदम ने न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है।
इस बीच भारत ने भी हर मोर्चे पर पूरी तैयारी कर ली है। भारत की सेनाओं ने न सिर्फ सीमा पर अपनी सक्रियता और सतर्कता को बढ़ा दिया है, बल्कि किसी भी हालात में जवाब देने के लिए रणनीतिक तैनाती भी कर दी है। भारत पहले से ही पाकिस्तान की पूर्व की आक्रामक कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सैन्य और कूटनीतिक दोनों स्तरों पर पूरी तरह चौकस है। अब निगाहें पाकिस्तान की एमसीए बैठक के फैसले पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र की स्थिरता और शांति को प्रभावित कर सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।