पश्चिम बंगाल का बदल जाएगा नाम! ‘वेस्ट बंगाल’ की जगह होगा ‘पश्चिम बंग’, कैबिनेट की मंजूरी
टेन न्यूज नेटवर्क
West Bengal News (23 November 2026): पश्चिम बंगाल के नाम को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट ने राज्य का नाम अंग्रेजी में भी ‘West Bengal’ से बदलकर ‘Paschim Bang’ किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा। विधानसभा से पारित होने के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा और फिर संसद में इस पर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।
उन्होंने कहा, “हम 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव ला रहे हैं। इसके बाद यह भारत सरकार के पास जाएगा और फिर संसद में।”
1947 के विभाजन से जुड़ा है नाम का इतिहास
मुख्यमंत्री ने नाम बदलने के फैसले को 1947 में बंगाल के विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों से जोड़ते हुए कहा कि यह बदलाव होना चाहिए था। विभाजन के बाद बंगाल के भारतीय हिस्से का नाम हिंदी में पश्चिम बंगाल और अंग्रेजी में West Bengal रखा गया था, जबकि पूर्वी हिस्सा पहले पूर्वी पाकिस्तान बना और बाद में बांग्लादेश के रूप में अस्तित्व में आया।
समय-समय पर पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर केवल ‘बंगाल’ करने की मांग भी उठती रही, लेकिन उस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका।
अब केंद्र सरकार और संसद की प्रक्रिया पर नजर
राज्य कैबिनेट की मंजूरी के बाद 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और संसद की प्रक्रिया के जरिए नाम परिवर्तन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
यदि प्रस्ताव पारित होकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करता है, तो अंग्रेजी में भी राज्य का नाम West Bengal के बजाय Paschim Bang हो जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।