सांसद डॉ महेश शर्मा द्वारा भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (1 मई 2025): भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यालय का उद्घाटन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की।
इस उद्घाटन समारोह में अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (MLC) श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दीपक नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, विजय रावल, महेश शर्मा, विलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन संजय चेची, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, सुनील भाटी (सिरसा), मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, रोहित शर्मा, जिला संयोजक सोशल मीडिया वरुण धीमान, मंडल आईटी संयोजक राघवेंद्र त्रिपाठी, मुकेश दीक्षित, मंडल महामंत्री संजय चौहान, राजेश शर्मा, योगेश सिंह, जिला युवा मोर्चा महामंत्री चेतन वशिष्ठ, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील पंडित समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए संवाद और समन्वय का एक मजबूत माध्यम भी साबित होगा।
अपने संबोधन में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने मंडल कार्यालय के उद्घाटन को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी अपने विचार साझा करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सबको साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस उद्घाटन कार्यक्रम को ग्रेटर नोएडा में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।