जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री “मन की बात” कार्यक्रम
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (27 जनवरी 2025): आज 27 अप्रैल को भाजपा गौतमबुद्ध नगर के ज़िला इकाई मंडल इकाई मोर्चा प्रकोष्ठ और बूथ कार्यकर्ताओं ने 1115 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दादरी विधानसभा के बिसरख मंडल में बूथ संख्या 54 के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने अपने संदेश में पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आतंकवाद को जड़ समाप्त करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। आज प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से आग्रह किया कि पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान में भाग लेकर ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी ने राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा के संकल्प को और भी मज़बूती से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
मन की बात कार्यक्रम पर मुख्य रूप सें जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, सुनील भाटी, पवन रावल, विमल पुंडीर, वीरेन्द्र भाटी, मुकेश चौहान, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, पवन नागर, पंकज रावल, सत्यपाल शर्मा, रवि जिन्दल, मनोज भाटी, महेश शर्मा, विकास चौधरी, गुरुदेव भाटी, अमित पंडित, अरुण प्रधान, अशोक रावल, विजय रावल, अमन कौशिक, नीतीश भाटी, सुनील रावत, हरिदत्त शर्मा, दिनेश भाटी, रणधीर राणा, संजय भाटी, राज नागर, जीतेन्द्र भाटी, रजनी तोमर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने बूथ पर मन की बात को जनता के साथ सुना।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।