दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने किया पृथ्वी दिवस पर रैंप वॉक का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (27 जनवरी 2025): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर 26 अप्रैल की शाम ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स मॉल में रैंप वॉक का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में निदेशिका कंचन कुमारी, प्रधानाचार्य डॉ. हीमा शर्मा और और फेमस नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह, टेन न्यूज़ फाउंडर गजाननमाली उपस्थित रही।

निदेशिका कंचन कुमारी ने टेन नेटवर्क के साथ बातचीत करते हुएकहा कि बच्चों को पर्यावरण का महत्व सीखने के लिए रैंप वॉक आयोजन किया गया। रैंप वॉक में जूनियर से लेकर सीनियर बच्चन ने वॉक किया। बच्चों द्वारा पर्यावरण को लेकर जैसे जल बचाने, प्रदूषण नियंत्रण और पृथ्वी को हरा भरा रखने पर जोर दिया गया।

टेन न्यूज नेटवर्क की टीम के साथ रैंप वॉक करने वाले बच्चों ने अपना अनुभव बताते हुए कहा उनको रैंप वॉक करके बहुत ही अच्छा लगा और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। वही बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि इस तरह की रैंप वॉक से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उनके नॉलेज के साथ-साथ उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। हम स्कूल का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस तरह का आयोजन करवाया और हमारे बच्चों को आगे बढ़ने का मौका दिया।

हम सभी को भी अपनी पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए अपना योगदान देना चाहिए पानी का बचाव करना चाहिए और प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी हमें आगे आना चाहिए।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।