शास्त्री पार्क में युवक की चाकू से हत्या, डीडीए पार्क में मिला खून से लथपथ शव
पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डीडीए पार्क में एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद तौहीद के रूप में हुई है। युवक के शरीर पर चाकू से किए गए कई गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
अधिक पढ़ें...