शास्त्री पार्क में युवक की चाकू से हत्या, डीडीए पार्क में मिला खून से लथपथ शव
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (04 July 2026): पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डीडीए पार्क में एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद तौहीद के रूप में हुई है। युवक के शरीर पर चाकू से किए गए कई गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस के मुताबिक, तौहीद शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से बाहर टहलने निकला था। गर्मी अधिक होने के कारण वह कुछ देर हवा खाने के लिए बाहर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की।
रात करीब एक बजे खोजबीन के दौरान शास्त्री पार्क स्थित डीडीए पार्क में तौहीद का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। युवक के शरीर पर कमर सहित कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के पिता मोहसिन, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। तौहीद भी अपने पिता के साथ मजदूरी कर घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। अचानक हुई इस वारदात से पूरा परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डीडीए पार्क से कुछ ही दूरी पर शास्त्री पार्क और उस्मानपुर थाने स्थित हैं, इसके बावजूद अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों के अनुसार, इस पार्क में पहले भी आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।