दिल्ली में EV खरीदना हुआ आसान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ऑनलाइन सब्सिडी पोर्टल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (03 July 2026): दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए evsubsidy.delhi.gov.in पोर्टल का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नई ईवी पॉलिसी का लाभ दिल्ली के हर नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस पोर्टल की शुरुआत की गई है। अब लोग घर बैठे ही इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी और अन्य सरकारी प्रोत्साहनों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के बाद लाभार्थी अपने आवेदन की रियल-टाइम ट्रैकिंग भी कर सकेंगे। सभी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अधिकतम 60 दिनों के भीतर प्रोत्साहन राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से सब्सिडी वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।