ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, दहशत में लोग
दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। झटके रुक-रुककर महसूस किए गए, जिससे दहशत का माहौल बन गया। भूकंप का केंद्र म्यांमार बताया जा रहा है, जहां तीव्रता 7.2 मापी गई। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और सतर्क रहने की अपील की है।
अधिक पढ़ें...