AAP सांसद संजय सिंह का पीएम मोदी पर तंज: “आज शाम 8 बजे आएंगे विश्व के महान कलाकार”
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (12 मई 2025): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बिहार की चुनावी रैली, मुंबई में फ़िल्मी सितारों से मुलाकात, केरल और आंध्र प्रदेश में समारोहों को कुशलता से संबोधित करने और सर्वदलीय बैठक से ग़ायब रहने के बाद, आज शाम 8 बजे विश्व के महान कलाकार सर्व श्री 1008 आ रहे हैं। मुफ़्त में नाटक देखने का अवसर न गवाएं।”
संजय सिंह का यह बयान उस समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। यह संबोधन हाल ही में सफल रहे “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद हो रहा है, जिसने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर भारी सफलता हासिल की। संजय सिंह के बयान को इस समय चुना जाना कई राजनीतिक संदेशों से भरा माना जा रहा है, खासकर उस वक्त जब देश की सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर ध्यान केंद्रित है।
आप नेता के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। भाजपा समर्थकों ने इसे गैरजिम्मेदाराना बताया है जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता करार दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को लेकर देशभर में उत्सुकता बनी हुई है, वहीं विपक्ष इस अवसर को राजनीतिक कटाक्ष का माध्यम बना रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।