Breaking News: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र स्थगित!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 मई 2025): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की आठवीं विधानसभा के दूसरे सत्र (बजट सत्र) के दूसरे भाग की 13 और 14 मई 2025 को प्रस्तावित बैठकें रद्द कर दी गई हैं। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। सत्र की अगली तिथियों की जानकारी जल्द ही अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब राजधानी के कई अहम मसलों पर चर्चा की उम्मीद थी। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों और संबंधित विभागों को इस परिवर्तन की सूचना दे दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।