Delhi MCD Election 2025: राजा इकबाल सिंह ने मेयर, जय भगवान यादव ने डिप्टी मेयर पद के लिए भरा नामांकन
दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से वरिष्ठ नेता राजा इकबाल सिंह ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं, जय भगवान यादव ने डिप्टी मेयर पद के लिए अपना पर्चा भरा। दोनों नेताओं के नामांकन भरने के मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक मौजूद रहे।
अधिक पढ़ें...