DPS में फीस बढ़ोतरी को लेकर जारी विवाद के बीच क्या बोले शिक्षा मंत्री आशीष सूद

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (05 जून 2025): दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने DPS स्कूल में फीस बढ़ोतरी को लेकर उठे विवाद पर आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के नये फीस एक्ट से बुरी तरह घबराई हुई है और इसी घबराहट में DPS के नाम पर कवर फायर देकर इस कानून के अमल को रोकना चाहती है। मंत्री सूद ने कहा कि वह पूरी ज़िम्मेदारी और दृढ़ता से यह बात कह रहे हैं कि फीस एक्ट को लागू करने की दिशा में उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव या भ्रम फैलाने की कोशिशों से पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले जैसे “अंडर द टेबल” रिश्वत ली जाती थी, उसी पद्धति को चालू रखने के लिए ही ये विरोध खड़ा किया जा रहा है। आशीष सूद ने दावा किया कि फीस एक्ट से स्कूलों में पारदर्शिता आएगी और पैरेंट्स का आर्थिक शोषण रुकेगा, लेकिन आप पार्टी को इससे परेशानी है क्योंकि उनकी मंशा अब भी पुराने भ्रष्टाचार मॉडल को ज़िंदा रखने की है। मंत्री ने साफ संकेत दिए कि DPS के नाम पर फैलाए जा रहे इस विवाद का असली मकसद शिक्षा व्यवस्था में सुधार को रोकना और निजी हितों को बचाना है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।