“भाजपा को वोट देकर गलती की”, मद्रासी कैंप में बुलडोजर की कार्रवाई के बाद फूटा लोगों का गुस्सा!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (05 जून 2025): दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र स्थित मद्रासी कैंप में भाजपा सरकार द्वारा चलाए गए बुलडोजर से तबाह हुई ज़िंदगियों के बीच आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी बुधवार को पीड़ित झुग्गीवासियों से मिलने पहुंचीं। वहां का मंजर दिल दहला देने वाला था, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा फूट-फूट कर रोते नज़र आए।

झुग्गीवासियों ने आतिशी से ग़ुस्से और ग़म में कहा, “भाजपा को वोट देकर गलती कर दी, अगर अरविंद केजरीवाल होते तो झुग्गियां नहीं टूटतीं।”

आतिशी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, “जहाँ झुग्गी, वहीं मकान” का वादा कर लोगों से वोट मांगे गए, लेकिन चुनाव जीतते ही मद्रासी कैंप पर बुलडोजर चला दिया।

स्थानीय निवासी मुंजान, जो ड्राइवर हैं, ने कहा कि वर्षों से उनका परिवार यहीं रह रहा है, लेकिन अब सबकुछ उजड़ गया। गायत्री (75) ने बताया कि उन्हें 60 किलोमीटर दूर घर दिया गया है, जहां रोजगार नहीं है।

आतिशी ने अधिकारियों से पीड़ितों की मीटिंग कराने और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कालकाजी में ही घर खाली हैं, फिर भी सरकार ने उन्हें दूर भेजा, ये साफ़ करता है कि सरकार की मंशा लोगों को राहत देने की नहीं, उन्हें दर-दर भटकाने की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।