दिल्ली में आय प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड अनिवार्य, एलजी ने दी मंजूरी
दिल्ली में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (V K Saxena) ने दिल्ली सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें आय प्रमाण पत्र के लिए आधार सत्यापन को अनिवार्य करने की सिफारिश की गई थी। यह प्रमाण पत्र राज्य की विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आवश्यक होता है।
अधिक पढ़ें...