दिल्ली विधानसभा में सभी विधायकों को मिले स्मार्ट फ़ोन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05/08/2025): दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह पेपरलेस हो गई है और इसके तहत सभी 70 विधायकों को सरकार द्वारा आधिकारिक कार्यों के लिए iPhone 16 Pro स्मार्टफोन दिए गए हैं। यह पहल राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के शुभारंभ के साथ की गई, जो केंद्र सरकार की “एक राष्ट्र, एक एप्लीकेशन” योजना का हिस्सा है। इस कदम का उद्देश्य विधानसभा की कार्यवाही को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

सिर्फ आईफोन ही नहीं, विधायकों को आईपैड और टैबलेट भी दिए गए हैं ताकि वे विधानसभा की कार्यवाही में पूरी तरह डिजिटल रूप से भाग ले सकें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत सभी विधायक नए डिवाइस के साथ मानसून सत्र की कार्यवाही में नजर आ रहे है। विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, यह तकनीकी बदलाव राजधानी की राजनीति में नया अध्याय है, जिससे दस्तावेजों की त्वरित पहुंच और बेहतर संवाद स्थापित हो सकेगा।

इस डिजिटल बदलाव को सफल बनाने के लिए विधायकों को पूर्व प्रशिक्षण भी दिया गया था। प्रशिक्षण सत्र में उन्हें डिजिटल इंटरफेस, माइक्रोफोन और वोटिंग पैनल, स्मार्ट डेलिगेट यूनिट, RFID/NFC एक्सेस, मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट और रियल टाइम डॉक्यूमेंट एक्सेस जैसी सुविधाओं से परिचित कराया गया। इसके अलावा, HD कैमरों और ऑटोमेटिक विजुअल सिस्टम से लैस विधानसभा अब आधुनिक तकनीक के साथ और अधिक दक्ष हो गई है।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, यह पहल न सिर्फ कागज के उपयोग को कम करेगी, बल्कि नीतिगत कामकाज में पारदर्शिता और कुशलता भी बढ़ाएगी। विधानसभा की कार्यवाही अब आईपैड और टैबलेट के माध्यम से रियल टाइम में देखी और समझी जा सकेगी। आने वाले समय में दिल्ली विधानसभा भारत की सबसे तकनीक-सक्षम विधानसभाओं में शुमार हो सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।