New Delhi News (05/08/2025): राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक जूता मार्केट में सोमवार देर रात लगी भीषण आग ने अफरातफरी मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई, जिसके बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन घंटों तक जारी है।
दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं, लेकिन मार्केट का इलाका घना और संकरा होने की वजह से आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग पर चार घंटे बीतने के बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। हालांकि राहत की बात यह रही कि मार्केट बंद होने के चलते किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
चप्पल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भदौरिया ने बताया, “आग के कारणों के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन अभी तक करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। बाकी नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। प्रशासन पूरी तरह से हमारी मदद कर रहा है।”
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी मौजूद हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।