ब्रिटिश सांसदों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा दिल्ली विधानसभा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (05/08/2025): दिल्ली विधानसभा में आज एक खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक संवाद देखने को मिला, जब ब्रिटिश पार्लियामेंट की डिप्टी स्पीकर मैडम नुसरत घनी (Nusrat Ghani) के नेतृत्व में ब्रिटिश सांसदों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुँचा। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) ने स्वयं प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ब्रिटेन के माननीय सांसद भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को करीब से देखने और समझने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दौरे दोनों देशों के लोकतांत्रिक संबंधों को और सशक्त बनाते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि इस अवसर पर दोनों देशों के संसदीय कार्यों के अनुभव साझा किए जाएंगे, जिससे न केवल राजनीतिक समन्वय बढ़ेगा, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ भी और गहरी होगी। मैडम नुसरत घनी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली विधानसभा की कार्यप्रणाली में गहरी रुचि दिखाई और भारतीय विधायी प्रणाली की प्रशंसा की। यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच संसदीय और राजनयिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।