सर्विलांस की मदद से 100 गुम हुए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (07 मार्च, 2025): गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी की टीम ने सर्विलांस की मदद से 100 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया। यह पहल जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने के साथ-साथ तकनीक के सही इस्तेमाल का भी उदाहरण पेश करती है।

पुलिस के अनुसार, अक्सर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, ऑटो, बसों या सुबह-शाम टहलते समय लोगों के मोबाइल फोन गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे। इन घटनाओं को लेकर सेंट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में गुमशुदगी की कई शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सर्विलांस तकनीक का सहारा लिया और 100 मोबाइलों का पता लगाया।

 

शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम में इन मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका गुम हुआ फोन वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और तकनीक के इस्तेमाल ने यह संभव कर दिखाया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।