सीएम योगी ने लिया बरसाना में हुए विकास कार्यों का जायजा

टेन न्यूज नेटवर्क

मथुरा (07 मार्च 2025): आज 7 मार्च को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मथुरा के बरसाना का दौरा किया। सीएम ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान बरसाना में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने मुख्यमंत्री को लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को ब्रज क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। शैलजा कांत मिश्र ने मुख्यमंत्री को बरसाना में हुए प्रमुख विकास कार्यों के बारे में बताया जिसमें राधारानी रसोई, राधारानी मंदिर पर फसाड लाइटिंग, राधारानी मंदिर तक पहुंच को आसान बनाने के लिए पहली बार शुरू की गई पीपीपी मॉडल पर आधारित रोपवे सुविधा, गोवर्धन ड्रेन के समीप यात्री जनसुविधा केंद्र, प्रिया कुण्ड पीली पोखर की फसाड लाइटिंग, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फैसीलिटेशन सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बरसाना में इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ब्रज क्षेत्र सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसाना सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को तय समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।