दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद, AAP ने बीजेपी पर लगाया गंदी राजनीति का आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 मार्च, 2025): दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद होने के आदेश के बाद सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे गंदी राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि जनता को मिल रही किसी भी सुविधा को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन अब उनकी ही सरकार इस वादे के खिलाफ काम कर रही है।
प्रियंका कक्कड़ ने मोहल्ला क्लिनिक को दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यहां बहुत सारी दवाइयां और टेस्ट मुफ्त होते हैं। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम को बंद करना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) जैसी संस्थाओं की उन रिपोर्ट्स का हवाला दिया, जिनमें मोहल्ला क्लिनिक मॉडल की तारीफ की गई है।

AAP प्रवक्ता ने कहा कि न केवल ग्रामीण बल्कि पॉश इलाकों में भी मोहल्ला क्लिनिक की मांग बढ़ रही थी। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल से नफरत करते-करते वे जनता से ही नफरत करने लगे हैं। प्रियंका कक्कड़ ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नाम में ही दिक्कत है तो इन क्लिनिक का नाम नरेंद्र मोदी जी के नाम पर रख दीजिए, लेकिन इन्हें बंद न करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।