ग्रेटर नोएडा (07 मार्च 2025): गौतमबुद्ध नगर जिले में कई कार्यक्रमों के चलते 8 मार्च को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का आगमन होने जा रहा है। इसी क्रम में सीएम योगी दादरी क्षेत्र में एनटीपीसी गेट पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के अनावरण व जनसभा कार्यक्रम करेंगे। दादरी विधानसभा क्षेत्र के दो बड़े विवादित मुद्दे रहे है । औरंगज़ेब भी ख़बरों में है तो क्या सीएम योगी आदित्यनाथ दादरी में दहाड़ेंगे ?
दादरी विधानसभा क्षेत्र गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र है साथ ही यहां मुस्लिम समुदाय भी काफी है। दादरी क्षेत्र में सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर बड़ा मुद्दा है। जिसमें गुर्जर समाज सम्राट मिहिर भोज को अपना वंशज कहता है और राजपूत समाज अपना। लेकिन यहां के लोगों में इस मुद्दा अभी तक कोई हल नहीं हुआ है, कि आखिर सम्राट मिहिर भोज इस जाति के वंशज हैं?
वही दादरी क्षेत्र के गांव बिसाड़ा में साल 2015 लिंचिंग का मामला बड़ा ही गरमाया था। 28 सितंबर 2015 की रात गौ हत्या की सूचना पर गांव हिंसा भड़क गई थी।
यह दोनों विवाद मुद्दे आज भी बात की जाती है। वही कल 8 फरवरी को योगी आदित्यनाथ दादरी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र में क्या कुछ दाहडे़ने वाले हैं इस पर सनातन , मीडिया , विपक्ष कड़ी नजर रखेंगे । वैसे दादरी की जनता सीएम योगी को सुनने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रही है।
जिले में सीएम योगी के आगमन की तैयारी में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन से लेकर भाजपा जन प्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ता भी जुटे हुए है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।