ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किया काम शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (7 मार्च 2025): बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और लोगों को राहत देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बता दें गौर सिटी के पास स्थित एकमूर्ति गोलचक्कर पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए गैलेक्सी वेगा गोलचक्कर और एकमूर्ति गोलचक्कर के बीच एक नया यूटर्न बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस यूटर्न का निर्माण रविवार से प्रारंभ हो चुका है और इसे आगामी 30 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
यूटर्न निर्माण से लाखों वाहन चालकों को राहत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि इस यूटर्न के निर्माण पर लगभग 25 से 30 लाख रुपये का खर्च आएगा। यह नया यूटर्न बन जाने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। एकमूर्ति गोलचक्कर के दूसरी ओर पहले ही एक यूटर्न बनाया जा चुका है, और अब दोनों तरफ यूटर्न उपलब्ध होने से इस क्षेत्र में ट्रैफिक प्रवाह सुचारू हो सकेगा।
घंटों के जाम से मिलेगा छुटकारा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एकमूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने इस समस्या के समाधान के लिए यूटर्न निर्माण की योजना तैयार की। एक बार यह परियोजना पूरी हो जाने के बाद, स्थानीय निवासियों और यात्रियों को सुगम यातायात का अनुभव मिलेगा।
यूटर्न निर्माण कार्य के पूरा होते ही एकमूर्ति गोलचक्कर के आसपास ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यातायात की गति में सुधार होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से शहर के लोगों के लिए राहतकारी साबित होगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।