रोटरी क्लब, ग्रेटर नोएडा ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी में लगाया रक्तदान शिविर

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (04 मार्च 2025): रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित रक्तदान शिविर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर रोटरी ब्लड बैंक नोएडा में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य रो0 डॉ. के. के. शर्मा ने बताया कि नोएडा स्थित रोटरी ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी चल रही थी। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नितिन शर्मा से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत सहमति दी और नर्सिंग डिपार्टमेंट के छात्रों को शिविर में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो के अध्यक्ष रो0 शैलेश वार्ष्णेय ने कहा कि छात्रों में रक्तदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि, 47 छात्र कम हीमोग्लोबिन के कारण रक्तदान नहीं कर सके। इस पूरे अभियान का संचालन रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के डॉ. वीरेंद्र कुमार, राज अमन और सीनियर टेक्निशियन अतीक के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रो0 सौरभ बंसल, रो0 एम. पी. सिंह, रो0 ऋषि अग्रवाल, रो0 अंकुर गर्ग, रो0 राहुल शर्मा, रो0 सरदार रंजीत सिंह (मणि), रो0 मनीष डावर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

इस सफल रक्तदान शिविर ने समाज में रक्तदान के महत्व को फिर से उजागर किया और जरूरतमंद मरीजों के लिए एक अनमोल योगदान दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।