जेवर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (04 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मुकीमपुर सिवारा गांव में 21 वर्षीय प्रियंका का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
कमरे में बंद थी प्रियंका, देर तक नहीं आई बाहर
प्रियंका की शादी तीन साल पहले प्रीतम शर्मा से हुई थी। सोमवार रात वह अपने कमरे में गई थी, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा। वहां का दृश्य देखकर परिवारजन दंग रह गए—प्रियंका फंदे से लटकी हुई थी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिवारजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जेवर कोतवाली प्रभारी जीवन संजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अभी तक नहीं मिली कोई शिकायत
पुलिस के मुताबिक, अब तक मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली प्रभारी जीवन संजय सिंह ने बताया कि अगर शिकायत मिलती है, तो मामले की गहन जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे प्रियंका की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।