ग्रेटर नोएडा के गामा-1 में हुआ राष्ट्र रक्षा यज्ञ, सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (22/11/2026): ग्रेटर नोएडा के गामा-1 स्थित गौरीशंकर मंदिर में रविवार को वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की ओर से राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक मंत्रोच्चार और प्राणायाम से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया गया।
यज्ञ के दौरान राष्ट्र की सुरक्षा, शांति, सुख-समृद्धि, सनातन धर्म की रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की कामना की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री एवं वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के केंद्रीय संगठन प्रभारी वीरेंद्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान वीरेंद्र शर्मा ने सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ समाज में एकजुटता और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त विंग कमांडर आरएन शुक्ला, महासचिव राजेश बिहारी, प्रांत संयोजक राकेश रिखी, राजेंद्र सोनी, जितेंद्र सिंह, भोला ठाकुर, अवधेश गुप्ता, संगीता वर्मा, अनिल तायल, शिव नरेश पांडे और जिला अध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं।
यज्ञ में नरेंद्र भाटी, बलराज मावी, विनोद सोलंकी, डॉ. बीके श्रीवास्तव, अनिल कुमार, आरके त्रिपाठी, प्रशांत, प्रमोद गहलोत, राजेश्वर दयाल, श्रीनिवास, मनमोहन, अरविंद साहू, अनूप, रविंद्र पाल सिंह, किसलय और भारती समेत बड़ी संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को राष्ट्रप्रेम, आपसी एकता और सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।