Greater Noida News (22/11/2026): जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनारसी में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लौकेश प्रजापति ने किया। इसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कुम्हार ने अपना जीवन देशसेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है और वर्ष 2045 तक भी प्रदेश की सत्ता में आने की उसकी कोई संभावना नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास, देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दे रही हैं।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने के साथ उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना भी जरूरी है। शिक्षा, सामाजिक समरसता और समान अवसरों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक ने प्रजापति समाज की मेहनत, शिल्पकला और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जेवर में हो रहे विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए।

समारोह में गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक लौकेश प्रजापति ने उपमुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।