UP Police Transfer: गौतमबुद्ध नगर में 4 नए अधिकारियों की तैनाती, कई अफसरों का तबादला

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (22 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। जिले में चार नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि यहां पहले से तैनात कई अधिकारियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

जारी तबादला सूची के अनुसार, सिद्धार्थ गौतम का गाजियाबाद से गौतमबुद्ध नगर तबादला किया गया है। वहीं, शिव नारायण वैश्य प्रतापगढ़ से गौतमबुद्ध नगर आएंगे। इसके अलावा दीपांशी राठौर और अनुराग कुमार सिंह को गोरखपुर से गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ओर, गौतमबुद्ध नगर में तैनात प्रवीण कुमार सिंह प्रथम को हापुड़, राजीव कुमार गुप्ता को अलीगढ़ और पवन कुमार को भदोही स्थानांतरित किया गया है। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) दीक्षा सिंह का तबादला गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है।

इसके अतिरिक्त, साइबर क्राइम थाने में तैनात विवेक रंजन राय को बुलंदशहर भेजा गया है। वहीं, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्ध नगर में तैनात अनिल कुमार को पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों की टीम में बदलाव होगा। चार नए अधिकारियों की आमद और कई अधिकारियों के स्थानांतरण से जिले की पुलिस व्यवस्था में नई तैनाती देखने को मिलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।