लोटस वेलफेयर सोसाइटी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/11/2026): सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित लोटस वेलफेयर सोसाइटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ। 15 से 21 नवंबर तक चली कथा में कथावाचक पंडित लालबहादुर शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए लोटस वेलफेयर सोसाइटी, एचआईजी सोसाइटी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और सुदामा की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। वहीं, फूलों की होली के आयोजन में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कथावाचक की टीम ने भजन और संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन के दौरान सोसाइटी में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

कथा में पंडित लालबहादुर शास्त्री ने प्रेम, दया, संतोष और परोपकार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति के भीतर संतोष का भाव होना चाहिए। दूसरों के प्रति दया, करुणा और सहयोग की भावना रखने से आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है। धार्मिक आयोजन लोगों को संस्कारों और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य श्रोता के रूप में अवधेश त्रिपाठी और उनकी पत्नी प्रीति त्रिपाठी मौजूद रहे। इनके अलावा सुशील त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, कौशल त्रिपाठी, चतुर तिवारी और धर्मेंद्र सिंह अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। सभी ने कथा में सहभागिता की।

समापन अवसर पर आयोजक मंडल के प्रमुख अवधेश त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं, सोसाइटी निवासियों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और लोगों के बीच प्रेम व सद्भाव बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने भविष्य में भी हर साल इस तरह के आयोजन कराने की बात कही।

22 नवंबर को हुआ विशाल भंडारा

सात दिवसीय कथा के बाद 22 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें लोटस वेलफेयर सोसाइटी और आसपास की सोसाइटियों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के साथ ही पूरे धार्मिक आयोजन का समापन हुआ|


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।