Ghaziabad News (22/11/2026): लोनी की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा के नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान अखिलेश यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि वह कमल छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए हैं। अनिल कसाना के सपा में शामिल होने के बाद लोनी की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
अनिल कसाना ने बताया कि वह वर्ष 2016 से 2026 तक भारतीय जनता पार्टी में रहे, लेकिन उन्हें पार्टी में अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राजनीति में सम्मान सबसे जरूरी है और जहां सम्मान नहीं मिलता, वहां काम करना मुश्किल होता है।
उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनसे मुलाकात के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश का विकास उनके नेतृत्व में ही संभव है।
अनिल कसाना ने लोनी के अपने समर्थकों और युवाओं से भी समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील की। उनके सपा में शामिल होने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में लोनी सीट से उनकी दावेदारी को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।