जेवर एयरपोर्ट से फरवरी में शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: MLA Dhirendra Singh ने दी जानकारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (22/11/2026): जेवर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट के अराइवल टर्मिनल पर बताया कि फिलहाल देश को जोड़ने के लिए उदयपुर और कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं।
धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनवरी महीने में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। आवश्यक अनुमति मिलने के बाद फरवरी में जेवर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट आने वाले समय में पूरे उत्तर भारत के लिए प्रवेश द्वार बनेगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और विकास के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
विधायक ने इस अंतरराष्ट्रीय परियोजना को क्षेत्र में लाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।