गाजियाबाद में शादी समारोह से 22.5 लाख का बैग चोरी, मेहमान बनकर पहुंचा था आरोपी

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (22/11/2026): शादी समारोह में मेहमान बनकर पहुंचे एक युवक ने जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल की है। आरोपी मेहमानों के बीच काफी देर तक घूमता रहा और मौका मिलते ही टेबल पर रखा बैग लेकर फरार हो गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, बैंक्वेट हॉल में दिल्ली के द्वारका से बारात आई थी। शादी समारोह के दौरान एक टेबल पर ब्राउन रंग का बैग रखा हुआ था। बैग में करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकद रखे थे। इस तरह बैग में कुल करीब 22.5 लाख रुपये का सामान था।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक पहले मेहमानों के बीच घूमकर आसपास के माहौल पर नजर रखता है। इसके बाद मौका मिलते ही वह टेबल के पास पहुंचता है और बैग उठाकर वहां से निकल जाता है। उसकी इस हरकत का कुछ समय तक किसी को पता नहीं चला।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद शादी समारोहों में मेहमानों के सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, वेव सिटी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।