ग्रेटर नोएडा में CNG पंप पर बड़ी वारदात! कार से 25 लाख रुपये और लाइसेंसी पिस्टल गायब

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (21 November 2026): ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित चिटेहरा गांव के पास एक सीएनजी पंप पर चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गैस भरवाने के लिए रुके एक व्यक्ति की कार से कथित तौर पर 25 लाख रुपये नकद और लाइसेंसी पिस्टल से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने बाइक सवार दो युवकों पर बैग लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर निवासी अनिल एटीएम मशीनों में कैश डालने का काम करता है। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी वैगनआर कार से दादरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चिटेहरा गांव के पास स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने के लिए रुका। गैस भरवाने के बाद जब वह वापस कार में बैठा तो उसमें रखा बैग गायब मिला।

बैग गायब होने से पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित का दावा है कि बैग में 25 लाख रुपये नकद के साथ उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी रखी हुई थी। उसने बाइक सवार दो युवकों पर बैग चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। बैग में 25 लाख रुपये नकद और लाइसेंसी पिस्टल होने का दावा पीड़ित की ओर से किया गया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।