ग्रेटर नोएडा में मतदाता खुद चला सकेंगे EVM, विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुए प्रदर्शन केंद्र
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/11/2026): विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए गौतमबुद्ध नगर में विशेष पहल शुरू की गई है। जिले में ईवीएम (EVM) डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां आम नागरिक खुद ईवीएम पर बटन दबाकर टेस्ट वोट डाल सकेंगे और मतदान की पूरी प्रक्रिया को समझ सकेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय के साथ जिले की तीनों तहसीलों में ये प्रदर्शन केंद्र बनाए गए हैं। यहां बैलेट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU) और वीवीपैट (VVPAT) मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जा रही है। नागरिक डमी बैलेट पेपर के माध्यम से अपना टेस्ट वोट डालकर देख सकेंगे कि ईवीएम पर मतदान किस तरह किया जाता है।
इस दौरान मतदाताओं को वीवीपैट मशीन की प्रक्रिया भी दिखाई जाएगी। ईवीएम पर वोट डालने के बाद वीवीपैट में संबंधित उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिह्न वाली पर्ची सात सेकंड तक दिखाई देती है। इससे मतदाता यह समझ सकेंगे कि उनके द्वारा डाला गया वोट किस तरह प्रदर्शित होता है।
निर्वाचन विभाग का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराना है, ताकि ईवीएम और वीवीपैट को लेकर मतदाताओं के मन में किसी तरह की शंका न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपने नजदीकी प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने और परिवार व आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।