ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर प्राधिकरण सख्त, सफाई और पानी के छिड़काव के निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/11/2026): शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण फैलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सड़कों के किनारे खाली और कच्चे हिस्सों पर घास लगाने, धूल रोकने के लिए दिन और रात दो शिफ्टों में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से सफाई कराने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रदूषण प्रभावित हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार एंटी स्मॉग गन व वाटर स्प्रिंकलर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने और कूड़ा संकलन केंद्रों से समय पर कचरा उठाने को कहा। निर्माण स्थलों पर निर्माण सामग्री ढककर रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि धूल के कारण प्रदूषण न बढ़े। वहीं, आरडब्ल्यूए, अपार्टमेंट एसोसिएशन और सामुदायिक केंद्रों के माध्यम से लोगों को प्रदूषण नियंत्रण के नियमों के प्रति जागरूक करने की योजना बनाई गई।

इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और बल्क वेस्ट जनरेटरों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। ग्रेटर नोएडा में ई-चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने और सर्दियों में लकड़ी जलाकर अलाव करने के बजाय इलेक्ट्रिक हीटर इस्तेमाल करने की अपील भी की गई।

हॉर्टिकल्चर वेस्ट को जलाने के बजाय उससे वर्मी कंपोस्ट तैयार करने पर जोर दिया गया। सीईओ ने साफ किया कि कूड़े या पेड़-पौधों से निकलने वाले अवशेषों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों का पालन पूरे साल करना होगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।