नई गाड़ियों में तकनीकी खराबी से नाराज ग्राहकों का महिंद्रा शोरूम में हंगामा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/11/2026): नई गाड़ियों में तकनीकी खराबी आने से नाराज ग्राहकों ने शुक्रवार को बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा शोरूम पहुंचकर विरोध जताया। ग्राहकों का आरोप है कि नई गाड़ियां खरीदने के कुछ ही किलोमीटर बाद खराब होने लगीं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राहकों के मुताबिक, किसी की गाड़ी महज 200 किलोमीटर चलने के बाद खराब हो गई, तो किसी में करीब 1,000 किलोमीटर चलने पर तकनीकी समस्या आ गई। एक ग्राहक ने बताया कि हाईवे पर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उसकी नई स्कॉर्पियो का स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया। ग्राहकों ने गाड़ियों में मैकेनिकल फॉल्ट समेत अन्य तकनीकी खामियां होने की शिकायत की।
ग्राहकों का कहना है कि नई गाड़ियों में इस तरह की खराबी उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने शोरूम प्रबंधन के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। इसी दौरान शोरूम में हंगामे की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर बीटा-2 थाना पुलिस और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्राहकों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। इसके बाद सभी ग्राहक शांतिपूर्वक अपने घर लौट गए। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।