ग्रेटर नोएडा में 1.5 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; ट्रक में बना रखा था गुप्त तहखाना

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/11/2026): गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 177 किलो 790 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा बिना बॉडी का एक ट्रक भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने बुधवार, 18 नवंबर को दोनों आरोपियों को अंबेडकर पार्क के सामने से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र के सांचोली गांव निवासी इरफान और आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इरफान ट्रक का मालिक होने के साथ उसे चलाता था, जबकि आसिफ हेल्पर का काम करता था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ट्रक में टूल बॉक्स के पास एक गुप्त जगह बनाई हुई थी, जो देखने में डीजल टैंक जैसी लगती थी। इसी में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। आरोपियों की योजना ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर इसकी डिलीवरी करने की थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी असम में एनडीपीएस से जुड़े मामले में जेल जा चुके हैं। इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के खिलाफ बादलपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा संख्या 367/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।