ग्रेटर नोएडा के मकान में लगी भीषण आग, दो युवक झुलसे

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/11/2026): बिसरख थाना क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी में बुधवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। हादसे के दौरान मकान में मौजूद दो युवक झुलसकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ मकान के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान झुलसे मिले दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान मोनू केवट (25) और गुड्डू केवट (32) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की चपेट में आने से मकान के अंदर रखा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने के बाद दोबारा आग लगने की आशंका को देखते हुए कूलिंग की प्रक्रिया भी पूरी की।

घटना के बाद यूसुफपुर चक शाहबेरी इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। समय रहते पुलिस और दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से दोनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।