ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए CEO बने IAS डॉ. बलकार सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/11/2026): उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद 2004 बैच के IAS अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने रविकुमार एनजी की जगह ली है। रविकुमार एनजी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का CEO नियुक्त किया गया है।

डॉ. बलकार सिंह इससे पहले UPSIDA के CEO के पद पर तैनात थे। नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का रेजिडेंट कमिश्नर और कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

डॉ. बलकार सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2004 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनके पास पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक और परास्नातक की डिग्री है। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, हरदोई, एटा, रामपुर, जौनपुर, चित्रकूट और अलीगढ़ सहित आठ जिलों में जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई है।

इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक, पेयजल एवं नमामि गंगे विभाग के सचिव और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वर्ष 2019 से 2022 के बीच वे प्रतिनियुक्ति पर हरियाणा में पंचकूला के उपायुक्त भी रहे।

अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO के रूप में उनके सामने शहर के विकास, औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार, आवासीय योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।