Greater Noida News (18/11/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में बुधवार को किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने एसीपी डॉ. रविशंकर को ज्ञापन सौंपकर कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। संगठन ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की।
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने आरोप लगाया कि दनकौर पुलिस कमजोर लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में सभी लोगों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाकर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
एडवोकेट उमेश भाटी ने कहा कि संगठन की समस्याओं का समाधान मंगलवार तक नहीं किया गया तो किसान एकता संघ दनकौर कोतवाली का घेराव करेगा। पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी की आय की जांच कराने की मांग भी उठाई।
इस दौरान संगठन के कैंप कार्यालय पर पुलिस की कार्यशैली से परेशान कई लोग मौजूद रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर बीर सिंह नेताजी, गबरी मुखिया, पप्पे नागर, देशराज नागर, राज सिंह ठेकेदार, जगदीश शर्मा, रवि नागर, श्रीकृष्ण बैंसला, महेंद्र कसाना, पवन भाटी, वनीस प्रधान, विक्रम नागर और उमेद एडवोकेट सहित कई लोग मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।