ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान संघ का तीन वर्षीय सदस्यता अभियान शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/11/2026): गौतमबुद्ध नगर में भारतीय किसान संघ ने संगठन का विस्तार करने और किसानों को जोड़ने के लिए तीन वर्षीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। सोमवार, 16 नवंबर को ग्राम भूननातगा में आयोजित संगठन की मासिक जिला बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग और प्रांत सह महिला प्रमुख अर्चना त्यागी ने सदस्यता लेकर अभियान का शुभारंभ किया।

बैठक जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के आवास पर आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री डॉ. उमेश शर्मा ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने और गांवों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस दौरान कई बुजुर्ग ग्रामीणों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग ने पांच गांवों को गोद लेकर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी संभाल रहे जिला और खंड स्तर के कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने और गांवों में नियमित गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया। वहीं, अर्चना त्यागी ने अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप काम करने का आह्वान किया। इसके बाद सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद बुक वितरित की गईं।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मुकुल शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष देवेंद्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी राहुल वत्स, जिला युवा प्रमुख गजेंद्र, जिला सह युवा प्रमुख मनोज, देशराज, रामअवतार सोलंकी, भगवत प्रसाद शर्मा, हरबीर सिंह कुशवाहा, जेवर खंड अध्यक्ष दीपक नंबरदार, दादरी खंड अध्यक्ष सरवन और बिसरख खंड अध्यक्ष बीणा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।