मतदाता सूची के सत्यापन के लिए घर-घर पहुंचेंगे BLO, 17 नवंबर से शुरू हुआ विशेष अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (17/11/2026): जिले में मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए 17 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

इस अभियान को लेकर सोमवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ और सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने प्रशिक्षण की अध्यक्षता करते हुए अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए।

मेधा रूपम ने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और पहली बार मतदान करने की पात्रता प्राप्त करने वाले नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही मतदाता सूची के सत्यापन में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आरडब्ल्यूए, एओए, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित करने को कहा। वहीं, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशिक्षण के दौरान बेहतर काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित करने की बात भी कही गई। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों की जानकारी परखने के लिए क्विज आयोजित किया गया। मेधा रूपम ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने और अभियान में सहयोग करने की अपील की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।