नोएडा में 17 साल बाद हत्या के मामले में आया फैसला, 10 दोषियों को उम्रकैद

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/11/2026): बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव में वर्ष 2009 में हुए हत्या और जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने 17 साल बाद अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हत्या समेत गंभीर धाराओं में 10 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अदालत ने दिनेश, रोहताश, राकेश, मनोज, आमोद, सुरेश उर्फ बालक, सतीश, दुर्गेश, महेश शर्मा और परमानंद को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा नहीं करने पर सभी को छह-छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

वहीं, इसी मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट के पांच अलग-अलग मुकदमों में दिनेश, मनोज, राकेश, रोहताश और आमोद को तीन-तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। इन सभी पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर तीन-तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

यह फैसला 16 नवंबर 2026 को सुनाया गया। मामले में पुलिस की मॉनिटरिंग सेल, बादलपुर थाना पुलिस और अभियोजन इकाई ने प्रभावी पैरवी की। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।